फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रहे परिवार पर लाठी डंडो से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। गांव अरुआ में घर में सो रहे पिता-पुत्र पर मंगलवार अल सुबह मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। झगड़े के दौरान पीड़ित परिवार के शोर मचाने पर सुबह की सैर कर रहे ग्रामीण जमा हो गए। लोगों की भीड़ जुटता देख हमलावर मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए। पीड़ितों ने थाना छांयसा में इसकी शिकायत दे दी है।
विज्ञापन

जगदीश ने पुलिस को बताया कि वह अरुआ से अटाली गांव की ओर जाने वाले रोड पर परिवार सहित रहता है। मंगलवार तड़के करीब साढ़े चार बजे मोटरसाइकिल पर आए तीन युवक उनके घर में घुस आए और लाठी डंडों से उन पर और उसके दो बेटों हरीश व चेतन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर सुबह दौड़ लगा रहे गांव के युवक व ग्रामीण जमा हो गए, जिन्हें देखकर हमलावर भाग निकले। भागते समय हमलावर अपनी मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़ गए। थाना छांयसा प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि मामले की शिकायत मिल गई है। आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें