फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से पानी सप्लाई व बोर लगाने पर दो के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। अवैध बोर करने व पानी बेचने वाले दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मौके पर बने बोर व पानी के प्लांट को बंद कर दिया है। जिन दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है, उनमें से एक बोरिंग करके पानी बेचते हुए पकड़ा गया, जबकि दूसरा आरोपी अवैध रूप से बोरिंग करा रहा था। पुलिस ने मौके से सारा सामान जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को सूचना मिली कि चंदावली गांव निवासी महेश कुमार ने अपने घर में अवैध रूप से बोरिंग कर आरओ प्लांट लगा रखा है। वह बोतल में पानी भरकर गाड़ियों से शहर में पानी सप्लाई करता है। सूचना के आधार पर एएसआई सुखराज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से पुलिस ने चंदावली गांव निवासी सचिन को काबू किया।
दूसरी तरफ खेड़ीपुल थाना पुलिस ने खेड़ी कलां गांव निवासी साहिल को सेक्टर 85 स्थित खेत में बोर लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दो लोग बोरिंग मशीन बंद कर खेतों की तरफ भाग गए। पुलिस ने मौके से बोरिंग मशीन, पाइप व अन्य सामान जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें