- शूटिंग प्रतियोगिता के कार्यक्रम का एलान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के कार्यक्रम का एलान कर दिया गया है। 11 नवंबर से बालक और बालिकाओं के राज्य स्तरीय शूटिंग के मुकाबले खेले जाएंगे। 11 नवंबर से 14 नवंबर तक चलने वाली 4 दिवसीय प्रतियोगिता में दोनों ही वर्गों की अंडर-14, 17 और 19 के मुकाबले खेले जाएंगे।
हरियाणा शिक्षा विभाग ने पत्र जारी रखते हुए इस कार्यक्रम की घोषणा की है। जिला खेल शिक्षा अधिकारी हरवीर सिंह और जिला सहायक खेल शिक्षा अधिकारी प्रेम शर्मा ने बताया कि सभी खिलाड़ियों के दस्तावेज पहले ही जमा हो चुके थे। हमें सिर्फ कार्यक्रम जारी होने का एलान था। सभी खिलाड़ी 10 नवंबर को कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हो जाएंगे।