फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीबीएसई विद्यालयों में कहानी वाचन प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। विद्यार्थियों में अभिव्यक्ति, रचनात्मकता और भाषा कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से जिले के सीबीएसई विद्यालयों में बृहस्पतिवार को कहानी-वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय स्तर की इस डिजिटल प्रतियोगिता का आयोजन छह से 20 नवंबर तक किया जा रहा है। इसमें प्रत्येक क्षेत्र से 10 सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों का चुनाव राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता चार चरणों में आयोजित की जा रही है। इसमें कक्षा तीन से पांच, कक्षा छह से आठ, कक्षा 9-10 और कक्षा 11-12 के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। वाचन प्रतियोगिता के लिए भाषा की कोई बाध्यता नहीं है। विद्यार्थी अपनी पसंद के अनुसार हिंदी या अंग्रेजी में कहानी सुना सकते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर विशेषज्ञों की टीम द्वारा इन प्रविष्टियों का चुनाव डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए छात्रों की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। वीडियो की अधिकतम अवधि दो मिनट होगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें