दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने विशेष इंतजाम किए
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गर्मी के मौसम में बिजली की बढ़ती मांग और तेज हवाओं, आंधी-तूफान व बारिश के कारण बिजली व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव को देखते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने विशेष इंतजाम किए हैं। डिवीजन सेक्टर-15ए, ओल्ड फरीदाबाद ने उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष रात्रिकालीन ड्यूटी रोस्टर लागू किया है।
आदेशों के अनुसार, डिवीजन कार्यालय में कर्मचारियों की ड्यूटी प्रतिदिन शाम 7 बजे से अगले दिन सुबह 7 बजे तक लगाई गई है। आवश्यकता पड़ने पर कर्मचारियों को इसके बाद भी मौके पर रहकर बिजली संबंधी शिकायतों का समाधान करना होगा। निगम का उद्देश्य किसी भी ब्रेकडाउन की स्थिति में तुरंत कार्रवाई कर उपभोक्ताओं को राहत देना है, ताकि जन असंतोष और कानून-व्यवस्था जैसी स्थिति उत्पन्न न हो।