फरीदाबाद। सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। फरीदाबाद नगर निगम आयुक्त एवं फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) धीरेंद्र खड़गटा का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह 2011 बैच के आईएएस अधिकारी यशेंद्र सिंह को दोनों पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यशेंद्र सिंह अभी तक हरियाणा सरकार के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में निदेशक एवं विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे। ब्यूरो