फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मंत्री के कार्यालय पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
13 मई का समझौता लागू कर हड़ताल खत्म कराने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहरी स्थानीय निकाय और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की 27 दिन से चल रही हड़ताल के समर्थन में मंगलवार को विभिन्न विभागों के सैकड़ों कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए 13 मई को हुए समझौते को लागू कर हड़ताल तत्काल समाप्त कराने की मांग की। मंत्री की गैरमौजूदगी में कर्मचारियों ने उनके निजी सचिव प्रशांत कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


प्रदर्शन से पहले सेक्टर-16 में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव कृष्ण कुमार नैन की अध्यक्षता में कर्मचारी सभा हुई। इसमें बिजली, पशुपालन, वन, शिक्षा बोर्ड भिवानी, एचएसवीपी सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। सभा को अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, सचिव जोगेंद्र करौंथा, एएचपीसी वर्कर यूनियन के राज्य प्रधान सुरेश राठी सहित अन्य कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें