फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चीनी, प्याज के बाद बढ़े फल और सब्जियों के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्याज, टमाटर, सेब और अनार हुए महंगे 15 से 20 प्रतिशत तक महंगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले में पिछले कुछ दिनों से खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। चीनी और प्याज के बाद अब 15 दिन के अंदर फलों और सब्जियों के दामों में भी 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंडियों में इस उछाल ने आम जनता के साथ-साथ दुकानदारों की भी चिंता बढ़ा दी है।

स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, रसोई का जायका बिगाड़ने वाले प्याज की कीमतों में बड़ा अंतर आया है। जो प्याज पहले 40 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा था, वह अब बढ़कर 60 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। इसके अलावा, लहसुन जो पहले 180 से 190 रुपये प्रति किलो था, अब 200 से 210 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। फलों के बाजार में भी महंगाई का असर साफ दिखाई दे रहा है। सेब और अनार की कीमतों में 15 से 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


15 दिन में बढ़े फलों और सब्जियों के दाम

खाद्य पदार्थ पहले के दाम अब के दाम

प्याज 40
60
लहसुन 180 - 190
200 - 210
टमाटर
15 - 18
20 - 25
सेब
100 - 120
130 - 150
अनार
130
150 - 160
केला (प्रति दर्जन)
50
60
नासपाती 40 50
(भाव प्रति किलो में)



दुकानदारों और ग्राहकों की परेशानी

महंगाई का यह दौर केवल उपभोक्ताओं के लिए ही नहीं, बल्कि छोटे दुकानदारों के लिए भी परेशानी का सबब बना हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि थोक बाजार में दाम बढ़ने के कारण उन्हें अब ज्यादा पूंजी लगानी पड़ रही है, लेकिन मुनाफा जस का तस बना हुआ है। जहां पहले 50,000 रुपये का सामान खरीदकर मुनाफा कमाया जाता था, अब 60,000 रुपये लगाने के बाद भी मुनाफा उतना ही मिल रहा है। दूसरी ओर, बढ़ती कीमतों के कारण ग्राहक भी अब जरूरत से कम मात्रा में ही फलों की खरीदारी कर रहे हैं, जिससे विक्रेताओं का कारोबार प्रभावित हो रहा है।

बातचीत

थोक बाजार में दाम बढ़ने से हमें अधिक पूंजी लगानी पड़ रही है, पर मुनाफा वही है। ग्राहक भी अब जरूरत से बहुत कम खरीदारी कर रहे हैं। - मनीष कुमार, सब्जी विक्रेता
विज्ञापन


बरसात के दिनों में मंडियों में कीचड़ और गंदगी अधिक होने के कारण वाहन चालक आने से कतराते हैं। वह अधिक पैसे मांगते हैं, इसके कारण लगभग हर साल इस समय कुछ महंगाई हो जाती है। - मोतीलाल, फल विक्रेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें