भीषण गर्मी को देखते हुए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों के अवकाश की घोषणा हो गई है। राज्य परियोजना निदेशक ने इस संबंध में सभी जिला परियोजना संयोजकों को पत्र जारी कर आदेश दिए है।
हालांकि पत्र में यह भी कहा गया है कि अवकाश के दिनों में यदि डीडीओ को कर्मचारी की जरूरत पड़ेगी, तो कर्मचारी को कार्यालय बुलाया जा सकता है। दरअसल, शिक्षा विभाग ने गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 23 मई से सरकारी स्कूलों में एक माह की छुट्टी घोषित की थी।
लेकिन हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद को इसके दायरे से बाहर रखा गया। परिषद में अधिकांश कर्मचारी डेपुटेशन पर गए शिक्षक हैं। छुट्टी न होने के कारण उन्हें भीषण गर्मी में काम करना पड़ रहा था।
कर्मचारियों की बढ़ती मांग को देखते हुए राज्य परियोजना निदेशक ने छुट्टी जारी कर दी है। इस संबंध में जिला परियोजना संयोजक सतेंद्र वर्मा ने बताया कि एसएसए के तहत काम करने वाले कर्मचारियों भी अब छुट्टियों का फायदा उठा सकते है।