अग्रवाल कॉलेज में शनिवार को हरियाणा पुलिस ने इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत साक्षात्कार शिविर लगाया। इस शिविर में कॉलेज के 50 छात्रों ने भाग लिया। हरियाणा पुलिस के लाइव प्रोजेक्ट के लिए छात्रों की चयन प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए हरियाणा पुलिस की इस मुहिम को समयपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों में जागरूकता लाई जा सकती है और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को आसानी से समझाया जा सकता है।
साइबर सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर जसवीर ने छात्रों के साक्षात्कार लिए। चयनित छात्रों को पुलिस महिला सुरक्षा, सांख्यिकी, साइबर क्राइम, मनोविज्ञान और इंतिहास के बारे में प्रशिक्षित करेगी। इंटर्नशिप कार्यक्रम की शुरुआत 30 मई को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में होगी।