फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तिगांव में खेल प्रतियोगिता संपन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। तिगांव के राजीव गांधी खेल परिसर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का सोमवार को समापन हो गया। इसमें अलग-अलग गांवों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
महिला वर्ग की 400 मीटर दौड़ में भैंसरावली की तन्नू ने पहला स्थान हासिल किया। तिगांव की ख्वाहिश दूसरे और भैंसरावली की छवि तीसरे पायदान पर रहीं। गोला फेंक प्रतियोगिता में तिगांव की पायल विजेता बनीं, जबकि भैंसरावली की तन्नू दूसरे स्थान पर रहीं। रस्साकशी में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल तिगांव की टीम ने जीत दर्ज की। बालकों की 1600 मीटर दौड़ में घरोड़ा के लक्की ने पहला स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में तिगांव के शिवम ने बाजी मारी। कबड्डी में राजीव गांधी टीम पहले स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत आयोजित की गई। इसे मेरा युवा भारत, फरीदाबाद ने नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत - 100 वीक्स नशा मुक्त युवा अभियान के तहत कराया। सभी विजेता खिलाड़ी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस दौरान अतिथियों ने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें