फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डीपीएस 19 ने ग्रैंड कोलंबस को 32 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एमडी क्रिकेट मैदान पर सोमवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस 19) ने ग्रैंड कोलंबस स्कूल को 32 रनों से मात दी। 20 ओवर के मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीपीएस ने छह विकेट पर 207 रन बनाए। टीम के ओपनर धैर्य ने 79 और आकाशदीप शर्मा ने 57 रन बनाए। ग्रैंड कोलंबस के लिए पीयूष और सक्षम डबास ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए ग्रैंड कोलंबस की टीम ने पांच विकेट पर 275 रन बनाए। उमंग चौधरी ने नाबाद 1076 रनों की पारी खेली, जबकि दीशु यादव ने 19 रनों का योगदान दिया। डीपीएस 19 की ओर से आराध्य ने दो विकेट लिए। धैर्य, आदित्य और पार्थ को एक-एक विकेट मिला। धैर्य को उनके प्रदर्शन के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें