फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
22 सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
विज्ञापन

1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानकर होगा मतदाता सूची का पुनरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। इस अभियान के लिए 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि निर्धारित की गई है।

डीसी ने बताया कि 5 जून से 14 जून 2026 तक मतदाता सूची की तैयारी, अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण और आवश्यक सामग्री की छपाई का कार्य किया जाएगा। इसके बाद 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इसी अवधि में मतदान केंद्रों का युक्तिकरण (रैशनलाइजेशन) कार्य भी पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इसके बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त आवेदनों और आपत्तियों का निस्तारण 18 सितंबर तक किया जाएगा। इसके पश्चात 22 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि मतदाता सूची को पारदर्शी, शुद्ध और त्रुटिरहित बनाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें