फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीईटी परीक्षार्थियों के लिए बस स्टैंड पर बनेंगे विशेष काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
लाउडस्पीकरों के माध्यम से सूचनाएं दी जाएंगी, इंटरचेंज की भी होगी व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल,हथीन। 26 और 27 जुलाई को आयोजित होने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के दौरान परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए जिला मुख्यालय स्थित बस अड्डे पर विशेष काउंटर स्थापित किए जाएंगे। इन काउंटरों के माध्यम से परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्र के अनुसार संबंधित जिले के लिए सीट बुकिंग करा सकेंगे।
लाउडस्पीकरों के माध्यम से भी परीक्षार्थियों को सूचनाएं दी जाएंगी। इसके अलावा परीक्षा वाले दिन इंटरचेंज की भी व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा के दिन रोडवेज की ओर से परीक्षार्थियों के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा दी जाएगी। महिला परीक्षार्थियों के साथ एक परिजन को भी निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। रोडवेज विभाग द्वारा प्रदेशभर में स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा, जिससे परीक्षार्थियों को अपने केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों दिन रोडवेज डिपो के चालक, परिचालक और क्लेरिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं ताकि यात्री सेवाओं में किसी तरह की बाधा न आए। विशेष बसों के संचालन से आम रूटों की बस सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित रह सकती हैं। ऐसे में आमजन से अपील की गई है कि यदि अति आवश्यक न हो तो 26 और 27 जुलाई को यात्रा से बचें। परिवहन डिपो के डीआई राजेन्द्र सिंह ने बताया कि सीईटी परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसको लेकर रोडवेज द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें