फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तस्करों ने गोरक्षकों पर किया हमला, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गो तस्करों के पास से पांच गोवंश बरामद, एक की मौत
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। जिला पुलिस कप्तान के प्रयासों के बावजूद क्षेत्र में गो तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत गोतस्करों द्वारा गोरक्षकों के ऊपर पथराव किया गया और मुख्य मार्ग पर दौड़ा लिया, जिसमें तीन गोरक्षकों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

गोतस्करों ने करीब 10 किलोमीटर दूर तक पुलिस और गोरक्षकों को दौड़ाया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने चलती हुई गाड़ी से गोवंश को सड़क पर फेंक दिया। आरोपी अपने आप को घिरता देख कोलगांव के पास गाड़ी को छोड़कर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने पांच तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोरक्षकों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कुछ तस्कर एक पिकअप गाड़ी में गोवंश का वध करने इरादे से राजस्थान से मेवात लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने डायल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस और गोरक्षकों ने राजस्थान के मुंडाका बॉर्डर पर नाकाबंदी की। शनिवार सुबह लगभग तीन बजे पिकअप गाड़ी गोवंश को लेकर आती हुई दिखाई दी। गोरक्षकों ने बताया कि गाड़ी में पीछे खड़े तीन आरोपियों ने चलती हुई गाड़ी से पथराव करना शुरू कर दिया। फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ प्रभारी सुभाष ने बताया कि सूचना के बाद उनकी टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी की तलाशी ली। गाड़ी में कुल 5 गोवंश भरे हुए थे। आरोपियों ने चलती हुई गाड़ी से 4 गोवंश को फेंक दिया था, जिसमें एक गोवंश की मौत हो गई। वहीं 4 घायल गोवंश को गोशाला भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


फ़ोटो : गो तस्करों से मुक्त कराया गौधन ।

2 चलती गाड़ी से फेकने पर घायल गाय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें