फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: किसानों की यूनिक डिजिटल बनाने के लिए लगाए जा रहे विशेष कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
एग्री स्टैक पोर्टल से जुड़ना किसानों के लिए अनिवार्य
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सरल तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में हरियाणा सरकार द्वारा 18 दिसंबर 2025 से शुरू किए गए एग्री स्टैक पोर्टल को लेकर जिला प्रशासन ने गांव-गांव अभियान तेज कर दिया है। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में कृषि से जुड़ी अधिकांश योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों का इस पोर्टल से जुड़ना आवश्यक होगा।

डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि एग्री स्टैक पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के सभी काश्तकार किसानों की एक यूनिक डिजिटल आईडी बनाई जा रही है। इस आईडी के जरिये किसान अपनी भूमि से संबंधित रिकॉर्ड ऑनलाइन देख सकेंगे और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि यंत्रों पर अनुदान, खाद सब्सिडी सहित अन्य योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक गांव में विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें राजस्व विभाग के पटवारी, कृषि विभाग के अधिकारी और कंप्यूटर ऑपरेटर की संयुक्त टीम किसानों का पंजीकरण कर रही है। किसान इन कैंपों में आधार कार्ड की प्रति, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और जमीन की फर्द साथ लेकर आएं, ताकि उनकी आईडी तुरंत बनाई जा सके।
एसडीएम ने किया शिविराें का निरीक्षण
इसी क्रम में शनिवार को एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज और एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद ने अपने-अपने उपमंडलों के गांवों में पहुंचकर लगाए गए कैंपों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों को एग्री स्टैक पोर्टल के लाभ बताए और अधिक से अधिक किसानों को पंजीकरण के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


आज इन गांव में लगाए जाएंगे कैंप
जिला प्रशासन के अनुसार 4 जनवरी को भी जिले की विभिन्न तहसीलों के गांवों में कैंप लगाए जाएंगे। तहसील फरीदाबाद में ताजुपुर, बदरपुर सैद, कुराली, नाचोली, शेरपुर, लालपुर और पलवली में कैंप लगाए जाएगे। तहसील तिगांव में तिगांव, अमिपुर, कांवरा, सह्बाद, भुआपुर और जसाना, तहसील बड़खल में पाखल, पाली और गाजीपुर, तहसील धौज में फतेहपुर तगा, सिरोही और खोरी जमालपुर में कैंप का आयोजन किया जाएगा। तहसील गौंछी में बिजोपुर और सिकरोना, तहसील बल्लभगढ़ में फतेहपुर बिल्लौच, डीग, शाहपुर कला, बहबलपुर, लढ़ौली और नंगला जोगियान, तहसील दयालपुर में भैंसरावली, अटाली और घरोड़ा तथा तहसील मोहना में मोहना, छायंसा, शाहजहांपुर और हीरापुर में कैंप आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें