फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 63 लाख की ठगी में आरोपी को नहीं मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सराय ख्वाजा थाने में 29 अक्तूबर को दर्ज हुई थी एफआईआर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बैंक नीलामी में प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 63 लाख रुपये की ठगी में आरोपी को अदालत से राहत नहीं मिली। नवी मुंबई के रहने वाले संतोष पांडे के अधिवक्ता ने अग्रिम जमानत याचिका दायर कर दलील दी कि इसे केस में गलत फंसाया गया है। शिकायत में लगाए गए आरोपों से इसका कोई लेना-देना नहीं। शिकायतकर्ता से समझौता हो गया और उसे रुपये भी लौटा दिए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं अभियोजन पक्ष ने याचिका का विरोध करते हुए दलील दी कि आरोपी ने गंभीर अपराध किया है। केस की जांच अभी जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे अग्रिम जमानत नहीं मिलनी चाहिये। सभी पक्षों को सुनकर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार की अदालत ने आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। सराय ख्वाजा थाना में ये एफआईआर 29 अक्तूबर 2025 को ठगी समेत अन्य धाराओं में दर्ज हुई थी। मामले में पुनीत कुमार गोयल ने पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें