फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले में बूचड़खानों के खिलाफ समाजसेवियों का हल्ला बोल, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Fri, 08 Aug 2025 11:23 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पुनहाना। जिले में खुल रहे बूचड़खानों को लेकर शुक्रवार को इलाके के समाजसेवियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में बैनर और तख्तियां लिए सैकड़ों लोग पुन्हाना बस अड्डा से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए शहर की मुख्य मार्गो से होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जिले में बढ़ रहे बूचड़खाने न केवल वातावरण को दूषित कर रहे हैं, बल्कि पशु चोरी और बीमारियों के फैलाने का भी कारण बन रहे हैं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि हाल के महीनों में पशु चोरी की घटनाओं में तेजी आई है। कई बार ग्रामीणों ने रात के समय संदिग्ध वाहनों को पकड़ा है, जिनमें मवेशी भरे हुए थे, लेकिन कड़ी कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौसले बुलंद है। समाजसेवी अख्तर हुसैन, रशीद एडवोकेट आदि का कहना है कि जिले में 30 बूचड़खाने खुले हुए हैं। बूचड़खानों पर जो शर्तें लागू हैं, उनका उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें