फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले में अब तक डेंगू के 67 और मलेरिया के 16 मामले दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले डेंगू के करीब 40 मामले दर्ज किए गए थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। शहर में डेंगू और मलेरिया के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक डेंगू के कुल 67 और मलेरिया के 16 मरीज सामने आए हैं। एक सप्ताह पहले डेंगू के करीब 40 मामले दर्ज किए गए थे।


विभाग द्वारा लगातार एंटी-लार्वा अभियान चलाकर मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट किया जा रहा है। डेंगू के मरीजों की पहचान के बाद प्रभावित क्षेत्रों में भी विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान चलाए गए हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग लगभग 4100 लोगों को नोटिस जारी कर चुका है और ढाई लाख से अधिक लोगों की मलेरिया जांच के लिए ब्लड स्लाइड तैयार की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि सभी नए डेंगू मरीज घर पर उपचाराधीन हैं और उनकी स्थिति सामान्य है। उन्होंने कहा कि जिले में डेंगू और मलेरिया दोनों ही नियंत्रण में हैं। डॉ. रामभगत ने अपील की कि घरों में पानी इकट्ठा न होने दें और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाएं ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें