फरीदाबाद। नवीन नगर चौकी पुलिस ने एमसीडी टोल (ओम एन्क्लेव के पास) से दिल्ली में अवैध शराब बेचने ले जा रहे तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के दरभंगा जिले के गांव बघाट निवासी राकेश के रूप में हुई है, जो फिलहाल इस्माइलपुर की दीपावली कॉलोनी में रहता था।
पुलिस ने उसके कब्जे से देशी शराब की 20 पेटी, अंग्रेजी शराब की दो पेटी और वारदात में प्रयुक्त लाल रंग की स्कूटी बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक स्कूटी पर भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर जाने वाला है। टोल के पास जब पुलिस टीम ने संदिग्ध स्कूटी को रोकने का प्रयास किया, तो आरोपी ने वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की, जिसे दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान स्कूटी से देशी शराब की दो पेटी मिलीं। संवाद