फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार कबाड़ी की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नीलम पुल के नीचे अवैध रूप से चल रही कबाड़ी की दुकान की वजह से पुल पर आवागमन बाधित है। आग लगने की घटना हुए करीब डेढ़ महीने हो गए हैं, फिर भी पुलिस दोषी को तलाश तक नहीं पाई। वहीं, पुलिस का दावा है कि दोषी कबाड़ी की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उसकी पहचान के लिए स्केच भी बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन

आरोपी की धरपकड़ के लिए चार टीमें गठित की गई हैं जो विभिन्न इलाकों में उसकी तलाश कर रही हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जगदीश और असलम के नाम की पुष्टि भी जल्द हो जाएगी। हालांकि, नगर निगम ने एनआईटी थाने में कबाड़ी जगदीश के नाम पर एफआईआर करवाई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान के लिए शहर के कई दूसरे कबाड़ियों से पूछताछ की जा रही है। उनसे पूछताछ के बाद नीलम पुल के दोषी की पहचान के लिए उसका स्केच तैयार करवाया जाएगा।
स्केच तैयार होने के बाद उसे अन्य जिलों की पुलिस को वितरित कर पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, नीलम पुल पर निर्माण कार्य सुस्त रफ्तार होने से हर दिन लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ रहा है। निगम के इंजीनियरों का कहना है कि पुल के निर्माण का टेंडर पूरा हो चुका है। जिसे जल्द पूरा कर यातायात को पहले की तरह सामान्य कर दिया जाएगा। पुल के नीचे आग लगने से कई पिलर क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिन्हें तकनीकी तौर पर ठीक करने में वक्त लगेगा। माना जा रहा है कि नीलम पुल पर यातायात 15 जनवरी 2021 के बाद ही सुचारु रूप से चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें