फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 177 नए मामले, 206 ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 177 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि की। इस दौरान 206 संक्रमित स्वस्थ भी हो गए। रविवार को जिले में कोई मौत नहीं हुई। करीब 45 दिन बाद जिले में यह स्थिति देखी गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक जिले में 385 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इनमें से 309 की मौत का कारण कोरोना व अन्य दीर्घकालीन बीमारियां रहीं। वहीं, 76 संक्रमितों की मौत का कारण स्पष्ट रूप से कोरोना रहा। जिले में अब तक 43911 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 42395 लोग स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय मामलों की दर केवल 2.6 फीसदी है। वहीं, 1131 सक्रिय मामले बचे हैं। इनमें से 207 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं और 924 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। भर्ती मरीजों में से 36 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है और आठ मरीज वेंटिलेटर पर हैं। जिले में रिकवरी रेट में लगातार सुधार हो रहा है। रिकवरी रेट 96.6 फीसदी हो गया है। वहीं 92 दिनों में कोरोना के मामले दोगुने हो रहे हैं।
कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि रविवार को 2123 सैंपल लिए गए। इनमें से 1320 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। प्रति एक लाख की आबादी में 20852 सैंपल लिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग अब तक 375385 सैंपल ले चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें