फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सांस की नली में दूध जाने से छह माह की बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सक ने दी सावधानी बरतने की सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। गांव सौंदहद में मां द्वारा दूध पिलाने के दौरान छह महीने की बच्ची की हालत खराब हो गई। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत का कारण सांस की नली में दूध जाना बताया जा रहा है। बच्ची को मौत से परिवार में मातम छा गया।
मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े तीन बजे जैसे ही गांव सौन्दहद निवासी देवेंद्र की पत्नी ने बच्ची को दूध पिलाया तो बच्ची बेसुध हो गई। परिवार के हाथ पांव फूल गए और तुरंत बच्ची को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



इस कारण हुई बच्ची की मौत

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलकांत ने बताया कि कई बार दूध बच्चे की फूड पाइप की बजाय विंड पाइप में चला जाता है, जिसे मेडिकल भाषा में ट्रेकिया कहते हैं। विंड पाइप से दूध फेफड़ों में चला जाता है, जिससे बच्चे का सांस रुक जाता है। इसलिए बच्चे को लिटाकर दूध पिलाने से परहेज करना चाहिए। डिलीवरी के बाद मां को ब्रेस्ट फीडिंग संबंधी डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए, ताकि फीडिंग के बारे में सही तरीके बारे जान सकें। इसके अलावा सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के समय यह जानकारी महिलाओं को मुहैया करवाई भी जाती है।
विज्ञापन

नवजात को दूध पिलाते समय बरतें यह सावधानियां

दूध पिलाते समय बच्चे का सिर पैरों से ऊंचा रखें। दूध पिलाकर बच्चे को उठकर कंधे पर लगाकर पीठ पर थपकियां दें। यह सुनिश्चित जरूर करें कि बच्चा दूध पीकर डकार जरूर ले। बच्चे को लिटाकर दूध पिलाने से परहेज करें। अगर बच्चे को सांस लेने में तकलीफ हो तो बिना देरी माहिर डॉक्टर से संपर्क करें। सांस लेते समय आवाज आने पर भी ध्यान रखें और बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें