फोटो कैप्शन- अतिक्रमण हटाने के बाद साफ हुआ पलवल-हथीन रोड। - संवाद
12पीएएलपी15- अमर उजाला में प्रकाशित खबर।
पलवल-हथीन रोड पर चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान, 15 के काटे चालान - अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा, प्रशासन ने लिया संज्ञान
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। नगर पालिका हथीन ने बृहस्पतिवार को पलवल-हथीन राजमार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। भवन निरीक्षक चिम्मन लाल तेवतिया ने हथीन-पलवल स्टेट हाईवे के बीच दुकान लगाने वालों को समझाया एवं रोड को अतिक्रमण मुक्त कराया। जिन्होंने इसके बावजूद सामान नहीं हटाया तो उनका चालान भी किया गया। इस दौरान 15 दुकानदारों के चालान काटे गए। बता दें कि, अमर उजाला ने अतिक्रमण से हो रही असुविधा के संदर्भ में विस्तृत समाचार प्रकाशित किया था। समाचार पर संज्ञान लेते हुए बृहस्पतिवार को नगर पालिका के स्टाफ ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया।
चिम्मन लाल ने बताया कि नगर पालिका की कार्रवाई से बृहस्पतिवार को सड़क साफ हो गई। लोगों ने राहत महसूस की है। क्षेत्र के लोगों ने इसके लिए अमर उजाला का आभार व्यक्त किया। समाजसेवी मोहम्मद जकरिया ने कहा कि अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने उचित कदम उठाया। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज पांडे ने कहा कि अमर उजाला ने अतिक्रमण की समस्या से मुक्ति दिलाई है।