फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर ठगों को बैंक खाते मुहैया कराने के आरोप में छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के फलौदी, अजमेर, ब्यावर और दिल्ली से पकड़े गए आरोपी
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना सेंट्रल, एनआईटी व बल्लभगढ़ टीम ने की कार्रवाई
आरोपियों को रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों को बैंक खाते मुहैया कराने के आरोप में छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को राजस्थान के फलौदी, अजमेर, ब्यावर और दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि चार मामलों की जांच करते हुए आरोपी पकड़े गए हैं। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल, एनआईटी व बल्लभगढ़ की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पहले मामले में शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश के नाम पर 1.38 करोड़ रुपये की ठगी की जांच करते हुए साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रामनिवास राजस्थान फलौदी का रहने वाला है। रामनिवास ने अपने एक साथी का बैंक खाता ठगों को दिया था। खाते में आए ठगी के रुपयों को निकलवाकर ये आगे पहुंचाता था। इस खाते में ठगी के एक लाख रुपये आए थे। आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। ठगी की यह वारदात सेक्टर-21 में रहने वाले व्यक्ति से हुई थी।
विज्ञापन

दूसरे मामले में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 39.43 लाख रुपये की ठगी की जांच करते हुए साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रताप सिंह दिल्ली के कृष्णा पुरी का रहने वाला है। आरोपी ने सुमित का खाता मंजीत से लेकर आगे ठगों को दिया था। सुमित और मंजीत को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। ठगी की यह वारदात सेक्टर-78 निवासी व्यक्ति से हुई थी।
तीसरे मामले में टेलीग्राम टास्क के नाम पर 2.10 लाख रुपये की ठगी में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें राजस्थान अजमेर निवासी सलीम, इकबाल और ब्यावर निवासी सनिफ शामिल हैं। पूछताछ में पता चला कि सलीम ने अपना खाता सनिफ को दिया था। सनिफ ने खाता आगे ठगों को दिया था। इकबाल ने भी अपना खाता ठगों को दिया था और इसमें आए 20 हजार रुपये निकलवाकर आगे ठगों को दिए थे। तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है। ठगी की यह वारदात बल्लभगढ़ की गर्ग कॉलोनी निवासी महिला से हुई थी।
विज्ञापन

चौथे मामले में टेलीग्राम टास्क के जरिये 2.10 लाख रुपये की ठगी में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आकाश परेवा दिल्ली नांगलोई का रहने वाला है। आरोपी बीएससी की पढ़ाई करने के बाद कबाड़ का गोदाम चलाता है। इसने ठगों को कई बैंक खाते उपलब्ध कराए हैं। आरोपी को छह दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। ठगी की यह वारदात बल्लभगढ़ कृष्णा कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति से हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें