फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बहनों की राखी रहेगी सुरक्षित, डाक विभाग लाया वाटरप्रूफ लिफाफे

विज्ञापन
विज्ञापन
10 रुपये में देश के किसी भी कोने में पहुंचा सकती हैं राखी
विज्ञापन

हेमलता
फरीदाबाद। रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों की राखी सुरक्षित उनके भाइयों तक पहुंच जाए, इसके लिए डाक विभाग की ओर से वाटरप्रूफ विशेष लिफाफे तैयार किए गए हैं, जिसकी कीमत मात्र 10 रुपये है। यह जिले के हर डाक विभाग के कार्यालय पर मौजूद है।

दूरदराज रहने वाले भाईयों की कलाई रक्षाबंधन के अवसर पर सूनी न रहे, इसके लिए डाक विभाग का अहम योगदान है। कई बार बरसात के मौसम में राखी लिफाफे फटने या भीगने से खराब हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग स्पेशल लिफाफा लेकर आया है। साधारण मूल्य व हैपी रक्षाबंधन लिखे आकर्षक डिजाइन के लिफाफे डाकघर में आ गए हैं। डाक विभाग की अधिकारी अनु ने बताया कि रखी का लिफाफा 10 रुपये का है, जिसे देश के किसी भी कोने में भेज सकते हैं। इसके लिए अलग से कोई पोस्टल चार्ज नहीं देना होगा। वहीं अगर कोई बहन विदेश में रखी भेजना चाहती है तो उसका वजन के हिसाब से पोस्टल चार्ज देना होगा। इन लिफाफों के माध्यम से बहनें अपने भाइयों को राखी स्पीड पोस्ट के जरिए भेज सकती हैं। जिससे न केवल समय पर डिलीवरी सुनिश्चित होगी, बल्कि ट्रैकिंग सुविधा के जरिए उन्हें यह भी पता चलता रहेगा कि राखी कहां तक पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिनों में हो जाएगी डिलीवरी
स्पीड पोस्ट सेवा के तहत राखी भेजने पर दो से तीन कार्यदिवस में डिलीवरी हो जाती है, जिससे समय की बचत भी होती है। डाक विभाग ने जिले के हर प्रमुख डाकघर में इन विशेष लिफाफों की उपलब्धता सुनिश्चित की है। साथ ही डाक कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह राखी डाक को प्राथमिकता के आधार पर संभालें और समय पर वितरण करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें