फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एसआईआरः दावे-आपत्तियों का समय सीमा में निष्पक्षता से करें निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दावे और आपत्तियां लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसलिए प्रत्येक आवेदन का निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय सीमा में निपटारा किया जाए।

आयुष सिन्हा ने सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर तक एसआईआर कार्य की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीएलओ स्तर पर प्राप्त दावे और आपत्तियों की समय पर जानकारी संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए। प्रत्येक मामले का नियमानुसार सत्यापन किया जाए। किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से नहीं छूटना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लंबित प्रकरणों की सूची तैयार कर उनकी नियमित समीक्षा करने और निर्धारित अवधि में सभी मामलों का निपटारा सुनिश्चित करने को कहा। जहां अतिरिक्त दस्तावेज या सत्यापन की आवश्यकता हो, वहां संबंधित नागरिक को प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उपायुक्त ने स्थानांतरित, मृत अथवा डुप्लीकेट मतदाताओं से जुड़े मामलों का भी नियमानुसार सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दावे-आपत्तियों की सूची समय-समय पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए। एसआईआर प्रक्रिया में बीएलए-1 और बीएलए-2 की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें