फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-85 से पुरी प्राणायाम सोसाइटी जाने वाली सड़क जर्जर

विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्टर-85 में  पुरी प्राणायाम सोसाइटी जाने वाली सड़क हुई जर्जर। स्रोत: सोसाइटी
विज्ञापन
जलभराव से हादसों का खतरा, लोगों को हो रही परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के ब्लॉक-ए सेक्टर-85 से पुरी प्राणायाम सोसाइटी सेक्टर-82 के बीच करीब 200 मीटर सड़क की हालत खस्ताहाल होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं और बारिश के बाद इनमें पानी भर जाने से वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण समस्या और गंभीर हो गई है। निवासियों ने मंत्री राजेश नागर, नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त और उपायुक्त आयुष सिन्हा को शिकायत भेजकर सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। शिकायत में बताया गया है कि यह मार्ग आसपास की सोसाइटियों के हजारों लोगों के लिए प्रमुख रास्ता है। स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों का भी प्रतिदिन यहां से आवागमन होता है।
विज्ञापन


निवासियों के अनुसार सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है। कई स्थानों पर गहरे गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और खतरनाक हो जाती है। स्थानीय लोगों का दावा है कि इस मार्ग पर आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मानसून के दौरान सड़क पर पानी जमा होने से बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि हादसों को रोकने के लिए फिलहाल सड़क पर पैचवर्क या रोड़ी-मलबा डालकर अस्थायी मरम्मत कराई जाए। इसके साथ ही सड़क के स्थायी पुनर्निर्माण और जल निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।

-
निवासियों से बातचीत

हादसों को रोकने के लिए सड़क की अस्थायी मरम्मत जरूरी है। यदि जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो बड़ा हादसा हो सकता है। - अशोक कुमार, ब्लॉक-ए, सेक्टर-85



हम काफी परेशान हैं। बाजार जाने व स्कूली बच्चों को भी जर्जर सड़क के कारण कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। - रितु शर्मा, ब्लॉक-ए, सेक्टर- 85



जर्जर सड़क के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। इसका जल्द समाधान होनी चाहिए। - ज्ञानेंद्र खटाना, अध्यक्ष आरडब्ल्यूए, ब्लॉक-डी, सेक्टर - 85



बरसात के बाद हालात बदतर हो जाते हैं। कई बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं किया जा रहा है। - प्रफुल्ल शर्मा, ब्लॉक-ए, सेक्टर-85
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें