फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शिव नादर फरीदाबाद की सात विकेट से जीत, फाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
- राघवेंद्र महाजन ने खेली 79 रन की पारी
विज्ञापन

फरीदाबाद। एमडी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए माता चंद्रावती देवी जगदीश प्रसाद शर्मा स्मृति अंतर विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में शिव नादर फरीदाबाद ने दिल्ली पब्लिक स्कूल को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। टॉस जीतकर शिव नादर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। डीपीएस की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 166 रन ही बना सकी। कप्तान चैतन्य गर्ग ने 46 रन बनाए, जबकि हिमांश सिंह ने नाबाद 30 और धैर्य पुरी ने 26 रन का योगदान दिया। शिव नादर की ओर से अक्षज और हरगुन सिंह ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए शिव नादर ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 171 रन बनाकर जीत दर्ज की। राघवेंद्र महाजन ने 79 रन की शानदार पारी खेली। कप्तान गुरतेज सिंह 47 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि हरगुन सिंह ने 20 रन जोड़े। डीपीएस के आराध्य ने दो विकेट झटके। 79 रन बनाने वाले राघवेंद्र महाजन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें