फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार देने वाले बनें युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस पर बुधवार को बल्लभगढ़ के निजी महाविद्यालय में युवा-संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को उद्यमिता, स्वरोजगार और स्टार्टअप शुरू करने की जानकारी दी गई। युवाओं को नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार देने वाला बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि समाज की समस्याओं को पहचानकर उनके समाधान के लिए नए व्यावसायिक विचार विकसित किए जा सकते हैं। इसके लिए तकनीकी, प्रबंधन और संवाद कौशल जरूरी हैं। विद्यार्थियों को व्यवसाय शुरू करने में आने वाली शुरुआती चुनौतियों, पूंजी की व्यवस्था और बाजार की मांग समझने के तरीकों के बारे में भी बताया गया। स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर स्वरोजगार और स्टार्टअप से जुड़े सवाल पूछे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें