फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनएच-19 जाम मामले में पुलिस सख्त, अज्ञात कर्मचारियों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सोमवार को लगाए गए जाम के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना गदपुरी पुलिस ने सड़क बाधित करने और आमजन को परेशानी में डालने के आरोप में अज्ञात महिला व पुरुष कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब नौ बजे पृथला के पास महिंद्रा रोड कट पर एक निजी कंपनी के बड़ी संख्या में कर्मचारी अचानक सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने हाईवे के बीच बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे फरीदाबाद से पलवल की ओर जाने वाला मार्ग पूरी तरह जाम हो गया। करीब दो घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा और भीषण गर्मी में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही गदपुरी थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक समझाने के बाद पुलिस ने कर्मचारियों को हटाकर जाम खुलवाया और यातायात बहाल कराया। पुलिस का कहना है कि जाम लगाने वाले लोगों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें