फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: न्यू भारत कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो की समस्या ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। वार्ड-33 स्थित न्यू भारत कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सीवर का पानी घरों के आगे जमा रहता है। लंबे समय से पानी जमा होने के कारण स्थानीय लोगों को रोजाना गंदगी और दुर्गंध के बीच रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि घरों के सामने गंदा पानी जमा रहने से आने-जाने में परेशानी होती है। स्थानीय निवासी संगीता ने बताया कि सीवर की समस्या के कारण उन्हें काफी समय से परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार प्रशासन को इसकी शिकायत दी गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। रवि ने बताया कि इस स्थिति के कारण घरों में रहने वाले लोगों को काफी असहज माहौल में रहना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें