पिछले कई दिनों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे थे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ऊंचागांव में लंबे समय से जाम पड़ी सीवर लाइन और नालियों की समस्या से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलेगी। लोगों की मांग पर नगर निगम ने सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। पिछले कई दिनों से इलाके की गलियों में सीवर ओवरफ्लो होने के कारण पानी भर गया था, जिससे मच्छरों की संख्या बढ़ गई थी और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
पार्षद किरण बाला ने बताया कि यह अभियान सीवर लाइन और नालियों की सफाई होने तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने इसके लिए नियमित सफाई और रखरखाव की योजना पर काम किया जा रहा है।
वर्जन
हम काफी समय से जलभराव की समस्या से परेशान थे। सफाई का काम शुरू होने से अब उम्मीद जगी है कि जल्द ही राहत मिलेगी।- देवेंद्र, निवासी
सीवर का पानी सड़कों पर फैला रहता था, जिससे बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी होती थी। अब सफाई होती देखकर अच्छा लग रहा है। - हिम्मत, निवासी
सड़कों पर गंदगी के कारण ग्राहक भी दुकान पर आने से कतराते हैं, अब उम्मीद है कि दुकानदारी में सुधार आएगा। - दीपक, दुकानदार