फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अंडमान में होटल बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी वेबसाइट बनाने वाला भी पकड़ा, किराये के कमरे में बैठकर चार कॉलर करते थे ठगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अंडमान में होटल बुकिंग के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के सात आरोपियों को साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने गिरफ्तार किया है। इनमें फर्जी वेबसाइट तैयार करने वाला आरोपी और चार कॉलर भी शामिल हैं।
आरोपी गाजियाबाद के मरियम नगर में किराये का कमरा लेकर वहां से लोगों को होटल बुकिंग के नाम पर झांसे में लेते थे। पुलिस ने आरोपियों को गाजियाबाद, हरिद्वार और हापुड़ से गिरफ्तार किया है।पूछताछ में विक्रम को गिरोह का मुख्य सरगना बताया गया। उसने गाजियाबाद के मरियम नगर में कमरा किराये पर लिया था। वहीं वह विशाल, अंकुर और पुनित सक्सेना के साथ कॉलिंग करता था। चारों होटल बुकिंग के नाम पर लोगों से संपर्क कर बैंक खातों में रकम मंगवाते थे। पुलिस ने राहुल, जय बिष्ट, विशाल, अंकुर, विक्रम, पुनित सक्सेना और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, सेक्टर-78 निवासी महिला ने शिकायत दी थी कि 16 जून को उसने अंडमान में होटल बुक करने के लिए ऑनलाइन सर्च किया था। इस दौरान उसे पैसिफिक हॉलीडेज इंडिया नाम की वेबसाइट मिली। वेबसाइट पर दिए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के बाद आरोपियों ने होटल बुकिंग का भरोसा देकर अलग-अलग माध्यमों से महिला से 84 हजार रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। बाद में उसे ठगी का पता चला। जांच में पुलिस ने सबसे पहले राहुल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि वह गिरोह के लिए फर्जी वेबसाइट तैयार करने के साथ तकनीकी और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराता था। राहुल बीकॉम और एलएलबी उत्तीर्ण है। इसके बाद ठगी की रकम जिस खाते में पहुंची, उसके खाताधारक जय बिष्ट को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें