फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ठगी के तीन मामलों में सात आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टेलीग्राम पर कमाई का लालच देकर की थी ठगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। टेलीग्राम पर टास्क पूरा कर कमाई करने और निवेश पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर साइबर ठगी करने के तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों मामलों में ठगों ने पीड़ितों से 5,78,645 रुपये ठगे थे। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पहले मामले में भीकम कॉलोनी निवासी व्यक्ति से दिसंबर 2025 में टेलीग्राम के जरिये टास्क के नाम पर 1,87,608 रुपये ऐंठ लिए गए। सात अक्तूबर को पुलिस ने गुजरात से मनहर मैनिया ,राजकोट और राहुल जटाबड़ा को गिरफ्तार किया। आरोपी मनहर ने राहुल का खाता ठगों को दिया था, जिसमें ठगी के 46 हजार रुपये पहुंचे थे। दूसरे मामले में मेवात निवासी पीड़ित से 26-27 अगस्त 2026 को टेलीग्राम और व्हाट्सएप कॉल के जरिये निवेश पर दोगुना मुनाफे का लालच देकर 23,215 रुपये ठगे गए। एनआईटी थाना पुलिस ने जयपुर से आरोपी नीतीश को गिरफ्तार किया, जिसके खाते में ठगी के 12,600 रुपये ट्रांसफर हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिर्जापुर गिरोह के चार आरोपी काबू
तीसरे मामले में ऊंचा गांव निवासी एक व्यक्ति के 24 से 26 अक्तूबर 2025 के बीच दो बैंक खातों से बिना जानकारी के 3,67,822 रुपये निकालने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रिंस निवासी गांव भवानीपुर, प्रीतम निवासी गांव खंजाड़ीपुर और नीरज व साहिल पटेल निवासी गांव गांगपुर, जिला मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपियों ने बैंक खाते के जरिये ठगी की रकम आगे भेजने में भूमिका निभाई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नीरज इस मामले में खाताधारक है। उसने अपना बैंक खाता प्रिंस और साहिल को दिया था। दोनों ने अपने जानकार प्रीतम के माध्यम से यह खाता आगे ठगों तक पहुंचाया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, खाते में ठगी की रकम आने के बाद प्रीतम ने पैसे निकलवाए और ठगों के बताए खातों में आगे भेज दिए। चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें