फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सत्र न्यायाधीश ने किया नीकमा जेल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कैदियों से भी की बात


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप गर्ग ने शुक्रवार को नीमका जेल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैदियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कैदियों को आश्वस्त किया कि यदि कोई अपनी समस्या अलग से बताना चाहता है तो उसे भी पूरा अवसर दिया जाएगा। उन्होंने जेल की कार्यप्रणाली, रजिस्टर और अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।
निरीक्षण करते हुए उन्होंने जेल में कैदियों के लिए बनने वाले भोजन की गुणवत्ता और जेल अस्पताल की स्थिति का भी जायजा लिया। इसके अलावा कैदियों से बातचीत करते हुए उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध मुफ्त कानूनी सहायता सेवाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर उनके साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रितु यादव, जेल अधीक्षक हरविंदर सिंह, डिप्टी जेल अधीक्षक सचिन कौशिक, साजिद खान, सुमित पवार, सहायक जेल अधीक्षक मोहनलाल, डिफेंस काउंसिल रविंद्र गुप्ता, राजेंद्र, स्वप्निल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें