संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर 8 स्थित हॉस्पिटल ब्लॉक में सीवर का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है। जिसकी वजह से सेक्टर में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टरवासियों ने कई बार नगर निगम के अधिकारियों के अवगत इस समस्या को लेकर अवगत करवाया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
आरडब्ल्यूए हॉस्पिटल ब्लॉक के अध्यक्ष कृपा राम शर्मा, वंदना शर्मा, हर गोपाल शर्मा सीमा, एएस चौहान, जगदीश शर्मा, हीरालाल, राजेंद्र, रामदुलारे ने बताया कि लगभग एक सप्ताह से मकान नंबर 1110 से 8 और मकान नंबर 1139 के सामने सीवर लाइन लीक हो रही है। इससे पानी सड़क पर भर रहा है। सड़क के सामने बने मकान में रहने वाले लोगों को घर के अंदर भी बदबू आती है, जिसके कारण उनका जीना दुश्वार हो गया है। उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। सीवर का पानी ओवरफ्लो होने की वजह से बच्चे व बुजुर्ग कई बार बीमार भी हो चुके है। उन्होंने बताया कि जब तक नगर निगम द्वारा सुपर सकर मशीन द्वारा सीवर की सफाई नहीं की जाएगी तब तक कोई समाधान नहीं होगा।
सीवर की समस्या के चलते सुबह व शाम के समय लोगों ने घूमना भी बंद कर दिया है। समस्या का जल्द समाधान कराया जाए।
- मोनिका धंकड, स्थानीय निवासी
-
सीवर का पानी सड़क पर भरने से काफी परेशानी हो रही है। नगर निगम की टीम को इसका कोई स्थाई समाधान कराना चाहिए।
- अंजना सिंह, स्थानीय निवासी
सेक्टर में सीवर की सफाई को लेकर ठेकेदार पर दिया हुआ है। जैसे ही सेक्टर में समस्या को लेकर शिकायत आती है तो तुरंत प्रभाव से ठीक करवा देते है।- सुशील ठकरान, कार्यकारी अभियंता