बल्लभगढ़। ट्रैफिक पुलिस की रोड सेफ्टी सेल ने बृहस्पतिवार को ग्रेटर फरीदाबाद स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया। जिसमें स्कूल बस चालकों, परिवहन विभाग के कर्मचारियों और प्रशासनिक स्टाफ को सुरक्षित यातायात व्यवहार और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। सभी ने सड़क सुरक्षा की शपथ ली।
रोड सेफ्टी सेल के अधिकारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को सुरक्षित रूप से स्कूल पहुंचाने और घर छोड़ने के लिए यातायात नियमों का पालन, अनुशासित ड्राइविंग और सड़क पर सतर्कता अनिवार्य है।
प्रशिक्षण के दौरान बस चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सीट बेल्ट का उपयोग करने, वाहनों की नियमित जांच कराने और स्कूल बस संचालन से जुड़े सुरक्षा मानकों का पालन करने के बारे में बताया गया। संवाद