फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं सौम्या

विज्ञापन
सौम्या भारद्वाज अपने पिता के साथ।
विज्ञापन
- इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में दिखा रहीं दमखम, आज है क्वार्टर फाइनल मैच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जिले की सौम्या भारद्वाज शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। सौम्या ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में एकतरफा जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।प्रतियोगिता के पॉइंट फाइट इवेंट में सौम्या ने गजब का खेल दिखाया। उन्होंने अपने पहले मुकाबले में बिहार की खिलाड़ी को 11-0 के अंतर से शिकस्त दी। इसके बाद दूसरे मुकाबले में गुजरात की खिलाड़ी को 7-1 से मात देकर क्वार्टर फाइनल का टिकट पक्का किया। सौम्या की मां मोनिका भारद्वाज ने बताया कि अब वह शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल के मुकाबले के लिए रिंग में उतरेंगी।
विज्ञापन


बता दें कि सौम्या बेहतरीन फॉर्म में हैं। इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में चयन के लिए उन्होंने बीते मई महीने में फरीदाबाद में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने तीन स्वर्ण पदक सहित कुल पांच पदक अपने नाम कर जिले का नाम रोशन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें