फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने पर गांव डींग का सरपंच बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने पर गांव डींग के सरपंच जयवीर उर्फ पप्पू को पद से बर्खास्त कर दिया गया। सरपंच के ऊपर आपराधिक धाराओं में केस दर्ज व पंचायती जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। जिसकी जांच करने के बाद उनको 24 अगस्त को बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव डींग निवासी अजय सिंह ने 20 अगस्त 2020 को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने मित्र सुरेंद्र के साथ गांव के धर्म कांटे के पास पैदल टहल रहे थे। तभी एक सफेद स्विफ्ट कार और उसके साथ लगभग चार पांच मोटरसाइकिल उनके पास आकर रुकी। जिसमें से आरोपी गांव डींग नवनिर्मित नवनिर्वाचित सरपंच जयवीर, जोगिन्दर, कर्मचन्द, सुमेर, सतपाल, नरेन्द्र, कालू, सोनू व अन्य 10 से 12 व्यक्ति उतरे और उतरते ही गाली गलौज करते हुए उनके ऊपर पिस्तौल व देसी कट्टे से फायर शुरू कर दिया। गोली उनके पैरों व छाती को छूकर निकल गई। जिस पर उनका दोस्त सुरेन्द्र गांव की तरफ भागने लगा। वहीं वह प्याले रोड की तरफ भागने लगे। सभी आरोपी उनका पीछा करते हुए फायर करते रहे। उसके बाद सभी ने उनको खेतों में घेर लिया व घेरते ही आरोपियों ने उनके ऊपर लाठी डंडों व सरिया से हमला कर दिया। वह बचाओ बचाओ चिल्लाने लगा तो गांव की ओर से लोग इकट्ठा होकर उनकी तरफ आने लगे। सभी आरोपियों ने समझा कि वह मर गए तो वह वहां से फरार हो गए। सरपंच जयवीर ने पंचायती जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था, जिसकी शिकायत उन्होंने दी थी। इसी रंजिश में सरपंच ने साथियों संग हमला किया। पंचायत अधिकारी अजीज सिंह ने बताया कि उनको जिला उपायुक्त विक्रम सिंह की ओर से आदेश प्राप्त हुए हैं। जिसमें गांव डींग के नवनिर्वाचित सरपंच जयवीर उर्फ पप्पू पर आपराधिक धाराओं में केस दर्ज होने के चलते बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब गांव डींग में चुने गए मेंबर में से ही एक को सरपंच बनाया जाएगा। जिसका फैसला सभी मेंबर करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें