फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से सड़कों पर गंदगी, लोग खुद कर रहे सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब शहर के सेक्टरों और सोसाइटियों में साफ दिखाई देने लगा है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण सड़कों और खाली जगहों पर कूड़े के ढेर जमा हो गए हैं। कई इलाकों में गंदगी और दुर्गंध से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। बीमारी फैलने की आशंका के बीच अब लोग खुद ही सफाई कराने को मजबूर हैं।

सेक्टर-8 में आरडब्ल्यूए प्रधान प्रदीप और उनकी टीम कई दिनों से सेक्टर की सफाई में जुटी हुई है। लोगों का कहना है कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लंबी खिंचने के कारण अब खुद व्यवस्था करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-21 में भी लंबे समय से जमा कूड़े को लोगों ने निजी कर्मचारियों की मदद से उठवाया। इसी तरह सेक्टर-2, 3 समेत नहर पार के इलाकों में भी लोग अपने स्तर पर सफाई करा रहे हैं। सेक्टर- 21 निवासी युगल किशोर का कहना है कि कई दिनों से कूड़ा नहीं उठने के कारण सड़कों के किनारे कूड़े के ढेर बढ़ते जा रहे हैं। लोगों ने नगर निगम से जल्द सफाई व्यवस्था बहाल करने और जमा कूड़े को उठवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें