फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सैनिक कॉलाेनीवासियों ने रखी मूलभूत सुविधाओं की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
-शिव मंदिर में लोगों ने समस्याओं के समाधान के लिए की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सैनिक कॉलोनी में बृहस्पतिवार की शाम को मूलभूत सुविधाओं को लेकर शिव मंदिर में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने कॉलोनी में टूटी सड़क, बिजली और पानी की समस्याओं को उठाया। मीटिंग में मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय प्रताप सिंह और पूर्व पार्षद राकेश भड़ाना मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी पूनम ने बताया कि कॉलोनी में शिव मंदिर की सड़क टूटी हुई है। इसके अलावा कॉलोनी में पानी की काफी किल्लत है। खाली प्लॉट में कूड़े से लोग परेशान हैं। इस संबंध मेंं लोग कई बार स्थानीय लोगों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन नगर निगम अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। कॉलोनी के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया था, जो अब रुक गया है। ऐसे में लोगों ने मीटिंग कर निर्णय लिया कि सड़क के निर्माण कार्य को शुरू कराने के लिए नगर निगम के अधिकारियों से मिलेंगे और पानी के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण अधिकारियों से बातचीत कर समस्या का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें