फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सैफ की ताबड़तोड़ शतकीय पारी से सोमोति क्लब विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
- वीआरसीसी को रोमांचक मुकाबले में पांच विकेट से हराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। पाली स्थित क्रिकेट मैदान पर शनिवार को सोमोति क्रिकेट क्लब ने रोमांचक मुकाबले में वीआरसीसी को पांच विकेट से हराया। टी-20 मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई वीआरसीसी ने छह विकेट पर 251 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से नंबर छह पर आए अर्णव मल्होत्रा ने सिर्फ 27 गेंदों पर 73 रन बनाए। वहीं मोहित ने 35 गेंदों पर 54 और मोहनीश ने 28 गेंदों पर 53 रन बनाए। सोमोति के लिए प्रांचित भारद्वाज और अशोक कुमार प्रजापति ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में सोमोति की टीम ने एक गेंद शेष रहते पांच विकेट खोकर मुकाबला जीत लिया। टीम के ओपनर मोहम्मद सैफ ने 55 गेंदों पर 127 रन बनाए। निशांत ने 23 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली। अक्षत ने 27 और इरफान ने 20 रन का योगदान दिया। वीआरसीसी के लिए मोहनीश और राघव ने दो-दो विकेट लिए। मोहम्मद सैफ को मैन ऑफ चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें