फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पार्काें की देखरेख के बाद आरडब्ल्यूए को पैसे का इंतजार

Wed, 12 Jul 2023 09:44 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दो लोगों से बातचीत
विज्ञापन


- एक साल से नहीं मिली सहायता राशि, निगम को दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पार्कों की देखभाल के लिए निगम से आरडब्ल्यूए को रखरखाव राशि नहीं मिल पा रही है। ऐसे में आरडब्ल्यूए व सेक्टर के लोगों पर आर्थिक दबाव पड़ रहा है। मंगलवार को आरडब्ल्यूए नौ ने लिखित में शिकायत देकर रखरखाव राशि की मांग की।

नगर निगम की से शहर के अलग-अलग आरडब्ल्यूए को पार्कों की देखभाल के लिए सहायता राशि दी जाती है, लेकिन पिछले करीब एक साल से निगम नियमित रूप से पैसे नहीं दे रहा है। जिससे पार्कों की देखभाल कर रहे आरडब्ल्यूए और सेक्टर के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नगर निगम के अंतर्गत कुल 717 पार्क हैं। निगम ने इनमें से 384 पार्कों की जिम्मेदारी आरडब्ल्यूए को दी गई है। आरोप है कि निगम की ओर से समय पर सहायता राशि नहीं दी जाती है।
विज्ञापन


मंगलवार को दी शिकायत, सितंबर 2022 से कर रहे हैं मांग

आरडब्ल्यूए पदाधिकारी अरूण बजाज, एनके तिवारी और पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि सेक्टर-9 (नॉर्थ जोन) में करीब 7 पार्क हैं। पदाधिकारियों की माने तो एक पार्क की देखभाल और साफ-सफाई में हर महीने कम से कम 8000 रुपए खर्च होते हैं। सेक्टर के पार्क पर हजारों की आबादी निर्भर है, लेकिन समय पर रखरखाव शुल्क नहीं मिलने के कारण पार्कों का रखरखाव करने में मुश्किल आ रही है। माली और पौधों की देखभाल के लिए लोग आपस में पैसे एकत्रित करके काम चला रहे हैं, लंबे समय से निगम से पैसे की मांग की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

लोगों से बातचीत
पार्कों के रखरखाव के लिए लगभग एक साल से निगम से कोई राशि नहीं आई है। पैसे नहीं मिलने से पार्कों के रखरखाव में परेशानी हो रही है। सेक्टर के लोग तथा आरडब्ल्यूए मिलकर पार्कों के रखरखाव का खर्चा उठा रहे हैं।
विज्ञापन

-अजय भाटिया, आरडब्ल्यूए महासचिव, सेक्टर-9

निगम पार्कों को लेकर गंभीर नहीं है, शहर के 300 से ज्यादा पार्कों की देखरेख आरडब्ल्यूए कर रही है, लेकिन पिछले एक साल से पार्कों के देखभाल की राशि नहीं दी गई है। पार्कों को मेंटेन करने के लिए समय पर राशि का भुगतान जरूरी है।
रणवीर सिंह, आरडब्ल्यूए प्रधान, सेक्टर-9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें