अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-21बी में सुबह सैर के लिए निकली महिला से बाइक सवार बदमाश मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-21बी निवासी निभा लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार सुबह सैर के लिए जा रही थी। रास्ते में एक मोटर साइकिल पर दो युवक आए और मंगलसूत्र झपट ले गए। उन्होंने शोर मचाया लेकिन आरोपी फरार हो गए। लोगाें का कहना है कि सेक्टर में चेन स्नेचिंग की वारदातें बढ़ गई हैं। उनका कहना हैं कि पुलिस को सुबह गश्त बढ़ानी चाहिए।