फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस की कोरोना वैक्सीन का भी फरीदाबाद में अगले सप्ताह ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना से बचाव के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और फार्मास्युटिकल फर्म भारत बायोटेक के संयुक्त रूप से तैयार को-वैक्सीन का फरीदाबाद में ट्रायल शुरू होने के बाद अब जल्द ही रूस की स्पूतनिक वी-वैक्सीन का ट्रायल शुरू होगा। इसकी तैयारी भी शुरू हो चुकी है। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में तीसरे चरण की इस वैक्सीन का पत्राचार और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले सप्ताह परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

डीसीजीआई (भारतीय औषधि महानियंत्रक) से मंजूरी मिलने के बाद रूस की स्पूतनिक वी-वैक्सीन के ट्रायल की मंजूरी दी गई थी। यह डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज लिमिटेड द्वारा रूस में तैयार की गई है। वैक्सीन ट्रायल के लिए फरीदाबाद में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज को चुना गया है, क्योंकि ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज को सरकार द्वारा कोविड अस्पताल बनाया गया है। यहां तकनीकी स्टाफ और विशेषज्ञ डॉक्टर काफी संख्या में है। हालांकि, यह वैक्सीन स्वस्थ लोगों को लगाई जाएगी या कोरोना संक्रमित मरीजों को, कॉलेज प्रबंधन की ओर से यह अभी स्पष्ट नहीं किया गया है।
कोट
रूस की वैक्सीन की ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में ट्रायल की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके लिए लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। यह वैक्सीन का तीसरे चरण का ट्रायल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अनिल पांडेय, रजिस्ट्रार एकेडमिक, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें