फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बैंक कर्मचारी बनकर 1.80 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड अपडेट कराने का झांसा देकर 1.80 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर अपराध थाना एनआईटी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

डबुआ कॉलोनी सेक्टर-50 निवासी रेखा रानी ने शिकायत में बताया कि 27 जून की शाम उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनका नया क्रेडिट कार्ड स्वीकृत हो गया है। बातचीत के दौरान उसने पूछा कि वह किस बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करती हैं। रेखा रानी ने बताया कि वह एक अन्य बैंक का क्रेडिट कार्ड उपयोग करती हैं।इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप नंबर से एपीके फाइल भेजी और उसे डाउनलोड कर बैंक के क्रेडिट कार्ड का विवरण भरने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने जैसे ही अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी एपीके फाइल में दर्ज की, उनके खाते से लगातार रुपये कटने लगे। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने तुरंत बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर संपर्क कर अपना क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कराया और राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मोबाइल नंबरों, डिजिटल लेनदेन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें