फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पानी का बिल भरने के नाम पर स्कूल के बैंक खाते से उड़ाए 15.34 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर थाना बल्लभगढ़ ने खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पानी का बिल भरने के नाम पर मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर स्कूल के बैंक खाते से 15,34,699 रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गांव हतापुर खेरी निवासी अंकित कुमार के रूप में हुई है।

आरोपी ने साइबर ठगों को एक सीएससी सेंटर का वॉलेट खाता उपलब्ध कराया था, जिसमें ठगी की रकम में से दो लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ़ में स्कूल प्रबंधन की ओर से शिकायत दी गई थी। शिकायत के मुताबिक दिसंबर 2025 में स्कूल के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 15,34,699 रुपये निकाल लिए थे। बैंक खाते में स्कूल के अकाउंटेंट रघुवीर का मोबाइल नंबर पंजीकृत था। नौ दिसंबर 2025 को रघुवीर ने स्कूल प्रबंधन को बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर लगातार बैंक लेन-देन से संबंधित ओटीपी के संदेश आ रहे हैं। साथ ही खाते से रुपये कटने के मैसेज भी लगातार प्राप्त हो रहे थे। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने बैंक खाते की जांच कराई तो पता चला कि खाते से कई बार लेन-देन करके रुपये निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में अंकित कुमार की भूमिका सामने आई। पुलिस के अनुसार अंकित ने राम शंकर के सीएससी सेंटर के वॉलेट खाते को साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। इसी वॉलेट खाते में ठगी की रकम में से दो लाख रुपये आए थे। अंकित वर्तमान में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। राम शंकर और अंकित पड़ोसी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस मामले में ठगी की रकम के लेन-देन और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें