फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्कर बिजेंद्र उर्फ लाला के साले के घर से 1.13 करोड़ रुपये बरामद

विज्ञापन
Rs 1.13 crore recovered from the house of brother-in-law of drug smuggler Bijendra alias Lala
विज्ञापन
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने रविवार देर रात नशा तस्कर बिजेंद्र उर्फ लाला के साले अमित के घर छापा मारकर एक करोड़ 13 लाख रुपये बरामद किये हैं। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि अमित स्मैक बेचने का काम करता है। घर पर भारी मात्रा में स्मैक रखी हुई है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच बॉर्डर प्रभारी सेठी मलिक ने बताया कि टीम सूचना मिलने पर सेक्टर-23 स्थित अमित के घर पहुंची थी। तलाशी में स्मैक नहीं मिली लेकिन अमित के बेड से एक करोड़ से अधिक की राशि बरामद की गई। भारी मात्रा में नकदी मिलने पर पुलिस टीम ने इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। इनकम टैक्स विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर पुष्पेंद्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां स्थानीय पार्षद जयवीर खटाना के सामने नोटों की गिनती की गई।
पूछताछ में अमित ने बताया कि यह राशि उसके जीजा बिजेंद्र उर्फ लाला ने दी थी। नशा तस्कर लाला की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। लाला के खिलाफ नशे, लड़ाई झगड़े इत्यादि के दर्जनों मामले दर्ज थे। अमित के घर से बरामद राशि को थाना मुजेसर के मालखाना में जमा करवाया गया है। इनकम टैक्स विभाग द्वारा अमित से पैसों के मामले में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

फरीदाबाद पुलिस ने लाला पर पचास हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। लाला को करीब तीन महीने पहले जुलाई में थाना एसजीएम नगर क्षेत्र में हुई छात्र की हत्या मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने गिरफ्तार किया था। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद 20 अक्तूबर को लाला की बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें