फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बड़खल मेट्रो से मिलेगी सूरजकुंड मेले के लिए रोडवेज बस

विज्ञापन
विज्ञापन
डिपो की ओर से चलाई जाएंगी 20 बसें, समय सारिणी व किराया तय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मेले में अभी तक 35 से अधिक देशों ने आने की सहमति दे दी है। इस बार सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेले का आयोजन 31 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है।
इस मेले में जाने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज की ओर से 20 बसों का संचालन किया जाएगा। उसको लेकर डिपो की ओर से बुधवार को समय सारणी व किराये को तय कर लिया गया है। मेला स्पेशल बसों की सुविधा सुबह 7 से रात के 9 बजे तक मिलेगी। इसके अलावा सरकारी छुट्टी व शनिवार-रविवार को पर्यटकों की संख्या अधिक होने पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। बसों का संचालन प्रत्येक 30 मिनट और एक घंटे के अंतराल पर होगा।
विज्ञापन





यहां से मिलेगी बस सेवा



1. बल्लभगढ़ बस अड्डे से तुगलकाबाद के लिए बस वाया एनआईटी सूरजकुंड सुबह में 7, 8, 9 व 10 बजे, दोपहर में 12 व 1:30 बजे और शाम को 3, 4:30, 5:30 व 4:30 बजे जाएगी।

2. तुगलकाबाद से बल्लभगढ़ बस अड्डा, वाया सूरजकुंड सुबह 8:30, 9:30, 10:30, 11:30 बजे, दोपहर 1:30 बजे और शाम 3, 4:30, 6:30 व रात 7 बजे रवाना होगी।

3. बल्लभगढ़ बस अड्डे से सूरजकुंड वाया एनआईटी सुबह 7:30, 8:30, 9:30, 10:30 बजे, दोपहर 12:30, 1, 2:30, 3:30 बजे और शाम 4 व 7:30 बजे जाएगी।

4. सूरजकुंड से बल्लभगढ़ बस अड्डा वाया एनआईटी सुबह में 8:30, 9:30, 10:30, 11:30 बजे, दोपहर में 1:30, 2 व 3:30 बजे और शाम को 4:30, 5:15 बजे और रात 9:00 बजे जाएगी।

5. बल्लभगढ़ बस अड्डे से सूरजकुंड वाया ओल्ड फरीदाबाद बदरपुर सुबह 7:15, 8:15, 10:45, 11:45 और दोपहर 1:45 व 2:45 पर रवाना होगी।

6. सूरजकुंड से बल्लभगढ़ बस अड्डा वाया बदरपुर, ओल्ड फरीदाबाद सुबह 8:45, 9:45 और दोपहर 12:15, 1:45 एवं शाम 3:15 व 4:15 बजे जाएगी।


मेट्रो स्टेशन से मिलेगी बस
बड़खल मेट्रो स्टेशन से मेले के लिए बस शटल सेवा (मिनी बसें) सुबह 8, 9, 10, 11 बजे, दोपहर 12, 1, 2, 3 बजे और शाम 4, 5 व 6 बजे तक मिलेगी। मेला स्थल सूरजकुंड से बड़खल मेट्रो स्टेशन लिए बस शटल सेवा (मिनी बसें) सुबह 8:30, 9:30, 10:30, 11:30 बजे, दोपहर 12:30, 1:30, 2:30, 3:30 बजे और शाम 4:30, 5:30 व 6:30 बजे तक मिलेगी।
विज्ञापन





25 रुपये में पहुंच जाएंगे मेले में

बड़खल मेट्रो स्टेशन से सूरजकुंड मेला परिसर तक जाने के लिए प्रत्येक यात्री को 10 रुपये किराये के तौर पर देने होंगे। वहीं बल्लभगढ़ से सूरजकुंड मेला परिसर तक 25 रुपये और हैप्पी कॉर्ड वाले यात्री इस बस में फ्री में सफर कर पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें